Sunday 21 April 2013

माता जी के द्वारपाल सादूलाजी का मंदिर !

   श्री गणेशाय नम : जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!








माता जी  के द्वारपाल सादूलाजी का मंदिर 

पल्लू  में  श्री  ब्रहमाणी  माताजी  के मंदिर  के पहले माता  जी के द्वारपाल  श्री  सादूला  जी  का  मंदिर  बना हुआ है ! इस मंदिर में  सादूलाजी  की एक सफेद  मारबल  की मुर्ति  लगी हुई  है !

धार्मिक  मान्यताओ  के अनुसार  श्री  सादूला जी  को  माँ  ब्रहमाणी ने  एक श्रेष्ठ  पद  दिया  है!

 श्री  सादूला  जी  को  माँ  ब्रहमाणी  से एक वरदान  मीला  है  की जो भी भक्त जन  माता  जी मंदिर  के धोक लगाने  और  दर्शन  करने  आते  है  उनको  माता  जी  दर्शन  करने से  पहले  माता  जी  के द्वारपाल  श्री  सादूला जी  के मंदिर  में धोक  लगानी  होती और परसाद  चढ़ाना     होता  है !
अगर  कोई  भी  भक्त जन  ऐसा  नहीं  करता है  तो उसकी  यात्रा  सफल  नहीं  होती है !इसके अलावा  यदि कोई  भी  यात्री  जान बूझकर  इस  नियम  को  भंग  करता  है  उसको  श्री  ब्रहमाणी  माता  जी  दण्डित भी  कर सकती  है !
माता  जी  मंदिर पुजारीयों   को भी  इस  नियम पालन  करना  होता  है!

 माता के सभी भगतजनों से निवेदन है कि माता के मंदिर दर्शन से  पहले श्री सादूला जी के मंदिर के धोक जरुर लगायें !       जय  माता दी !


आरती का समय :---


सुबह
6:00 बजे : सादुल महाराज जी (श्री ब्रह्माणी माता के द्वारपाल) की आरती
6:30 बजे : श्री ब्रह्माणी माता, श्री काली माता और श्री भैंरो जी की आरती 
शाम
7:30 बजे : सादुल महाराज जी (श्री ब्रह्माणी माता के द्वारपाल) की आरती
8:00 बजे : श्री ब्रह्माणी माता, श्री काली माता और श्री भैंरो जी की आरती 














Sunday 18 November 2012

श्री ब्रह्माणी माता के मंदिर का पता

जय  माता दी!  जय  माता दी!   जय  माता दी!  जय  माता दी ! जय  माता दी!  जय  माता दी!  जय  माता दी!




मंदिर का पता:-
     
श्री ब्रह्माणी माता का मंदिर
(प्राचीन गढ [किला] कोट  कल्लूर के खण्डहर पर स्थित)
  गांव : पल्लू
  तहसील : रावतसर
  जिला : हनुमानगढ़
 पिनकोड :335524


राजस्थान,भारत!



मंदिर जाने का मार्ग ::
पल्लू भारत के राजस्थान राज्य में हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। भारत के बड़े शहर, दिल्ली और जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा पल्लू जा सकते हैं।                                                              (1) दिल्ली से रोहतक, मेहम, हाँसी, हिसार, भादरा, नोहर, रावतसर होते हुए पल्लू जा सकते हैं। जिसक़ी दूरी लगभग 350 किलोमीटर हैं।                                                                               

(2)जयपुर से चौमूं, रींग़स, सीकर, फतेहपुर, रतऩग़ढ़, सरदारशहर होते हुए पल्लू जा सकते हैं। जिसक़ी दूरी 315किलोमीटर हैं। 
(3) पल्लू राजस्थान के मेगा हायवे किसनगढ़ से हनुमानगढ़ पर स्थित है।

(4) बीकानेर से  श्री गंगानगर   जाने वाले N.H . NO . 15 पर स्थित अर्जुनसर गाँव से पल्लू की दूरी लगभग 37 किलोमीटर हैं।
(5) अर्जुनसर गाँव से पल्लू के लिए नया और चकाचक  मेगा हायवे बना हुआ है और इस पर ममता ट्रेवल्स की बसें  हर आधा और एक घंटा में उपलब्ध है !
(6)पल्लू का निकटतम रेलवे स्टेशन नोहर व अर्जुनसर  है। नोहर रेलवे स्टेशन, जयपुर एवं श्री गंगानगर रेल मार्ग पर स्थित हैं।      और अर्जुनसर बीकानेर सूरतगड  रेल मार्ग पर स्थित हैं।
(7)अर्जुनसर बीकानेर सूरतगड  रेल मार्ग पर छ रेल गाड़ी चलती है !

 (7)पल्लू का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर और दिल्ली है।

जय माता दी 
जगदीश ऍम साहू  
मोबाएल  न .9214018589.