Showing posts with label पल्लू गाँव. Show all posts
Showing posts with label पल्लू गाँव. Show all posts

Sunday 11 December 2016

पल्लू गाँव में मिली माँ सरस्वती पर जारी डाक टिकिट का विवरण


                   पल्लू गाँव में  मिली माँ सरस्वती पर जारी  डाक टिकिट का विवरण

भारतीय डाक विभाग समय -समय पर डाक टिकिट जारी करता है। ये डाक टिकिट भारत की सांस्कृतिक
धरोहर ,इतिहास ,भूगोल ,संस्कृति ,ऐतिहासिक घटनायें ,भाषाएँ ,मुद्राएँ ,पशु -पक्षी ,वनस्पति ,लोगों की
जीवन शैली ,महापुरुष ,नेशनल हीरो और विविध विषयों पर होतेँ है। भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक
 टिकिट जारी करना एक बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है। डाक -टिकिट का संग्रह विश्व के लोकप्रिय शौक में से एक है।

डाक टिकिट जारी होना बहुत बड़ा मान सम्मान माना जाता है। और ये मान सम्मान हनुमानगढ़ जिले के
पल्लू गाँव को मिला हुआ है। पल्लू गाँव के निवासी और आस पास के गाँव के निवासीओं को इस बात पर गर्व होना चाहिये।  बहुत लोगो को इस बात की जानकारी भी नहीं है। और ये जानकारी मुझे भी थोड़े दिन
पहले लगी है तो मेने सोचा पल्लू गाँव की ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी से आप को भी परिचित
करवाऊँ ।

सन 1917 की खुदाई में पल्लू गाँव से मिली मां सस्वती की मूर्ति नई दिल्ली के राष्टिय संग्रहालय
में रखी हुई है। ये मूर्ति 12 वीं शताब्दी की चौहान काल की बहुत ही दुर्लभ कलाकृति है। माँ सरस्वती
की इसी मूर्ति पर भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा दो बार डाक टिकिट जारी किया है। डाक विभाग
के द्वारा दो बार डाक टिकिट जारी करना ये बताता है कि ये कितनी दुर्लभ कलाकृति है।

पल्लू गाँव में  मिली माँ सरस्वती पर जारी पहला डाक टिकिट :-



पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर ,महाराष्ट्रा में 10 से 12 जनवरी 1975 को आयोजित हुआ था। वसुधैव -
कुटुम्बकम की संकल्पना आधारित इस सम्मेलन का उद्धघाटन भारत की पूर्व प प्रधानमन्त्री स्व.श्रीमती
इंदिरा गांधी ने  किया। इस अवसर पर 25 पैसे मूल्य का डाक टिकिट जारी किया गया ,जिस पर पल्लू
गाँव से मिली दिल्ली के राष्टिय संग्रहालय में रखी सस्वती देवी की मूर्ति को दर्शाया गया है। डाक विभाग
द्वारा इस अवसर पर सरस्वती देवी  की 30 लाख  डाक टिकिट जारी की गयी थी।

भारत सरकार द्वारा जब भी डाक टिकिट जारी किया जाता है तब इस से संबधित एक ब्रोशर भी जारी
किया जाता है। 10 जनवरी 1975 को जारी डाक टिकिट से संबधित ब्रोशर में लिखा है की :-
इस डाक टिकिट में वाणी और विद्याओं की अधिष्ठात्री सरस्वती का का चित्र राष्टिय संग्रहालय नई दिल्ली
द्वारा बीकानेर* से प्राप्त बाहरवीं शताब्दी की चौहान कालीन शिल्पकृति का है।


पल्लू गाँव में  मिली माँ सरस्वती पर जारी दूसरा  डाक टिकिट :-



12 अप्रैल 1975 को विश्व तेलुगु सम्मेलन हैदराबाद में हुआ था। इस अवसर पर भी  25 पैसे मूल्य का डाक टिकिट जारी किया गया ,जिस पर पल्लू गाँव से मिली दिल्ली के राष्टिय संग्रहालय में रखी सस्वती देवी की मूर्ति को दर्शाया गया है। डाक विभाग द्वारा इस अवसर पर सरस्वती देवी  की 30 लाख  डाक टिकिट जारी की गयी थी। इस प्रकार पल्लू की इस सरस्वती देवी पर अभी तक  60 लाख  डाक टिकिट जारी हो चुके है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के डाक की वेबसाइट या डाक विभाग में आर.टी. आई. लगा कर प्राप्त की जा सकती है।

*यह मूर्ति सन 1917  में पल्लू गाँव के थेहड़ के खनन से प्राप्त हुई है। तब पल्लू गाँव तात्कालीन रियासत
बीकानेर के अधीन था। इसीलिए इस मूर्ति के बारे में पल्लू ,बीकानेर लिखा हुआ मिलता है।

नोट :डाक टिकिट का चित्र भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से लिया गया है।



संकलनकर्ता :जगदीश मनीराम साहू (निवासी ढाणी छिपोलाइ )

Friday 2 December 2016

पल्लू गाँव का प्राचीन पवित्र थेहड़ और मूर्तिकला भाग-2


राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले के गाँव पल्लू  के बीचोबीच एक प्रांचीन थेहड़ बना हुआ है।
रियासत काल में   सन 1917 में इटली के  राजस्थानी भाषाविद्ध और पुरावेत्ता डॉ लुईजी पीओ
तैसीतोरीने पल्लु गाँव के पुराने थेहड़ की खुदाई कराई और यहाँ के थेहड़ से 11 वीं  शताब्दी
की दो जैन सरस्वती की मूर्तियां मिली। उनमें से एक मूर्ति आज राष्ट्रीय संग्राहालय दिल्ली की
शोभा बढ़ा रही है तो दूसरी बीकानेर के संग्राहालय की। इन जैन सरस्वती की मूर्तियों से यह अनुमान
लगाया जाता है की 11 वीं शताब्दी में पल्लु  निवाशी जैन धर्म को मानने वाले थे।

राष्ट्रीय संग्राहालय नई दिल्ली में सरस्वती मूर्ति :-
                           (राष्ट्रीय संग्राहालय नई दिल्ली में पल्लू गाँव से प्राप्त सरस्वती मूर्ति)


इस संग्राहालय में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पल्लू स्थान से प्राप्त 1.48  मीटर  ऊँचाई की
श्वेत संगमरमर से बनी खड्गासन सरस्वती की मूर्ति है। चार भुजाओं वाली सरस्वती देवी एक पूर्ण
विकसित पदम् -पुष्प पर आकर्षक त्रिभंग मुद्रा में खड़ी है। देवी अपनी बायीं भुजा में ऊपर के हाथ में
डोरी से बँधी हुई एक ताड़पत्रीय पोथी नीचे के हाथ में एक जल कलस (कमण्डल ) धारण किये हुए है।
दाहिनी भुजा में ऊपर के हाथ श्वेत कमल और नीचेके हाथ की हथेली में अक्षमाला ग्रहण किये धारण
किये है।

मां सरस्वती एक पारदर्शी वस्त्र धारण किये है। ये देवी शीश पर अति अलंकृत शिरोभूषन ,कण्ठमाला
और भुजबन्ध धारण किये है और साड़ी कटि -भाग  पर एक अत्यन्त अलंकृत करधनी (तागड़ी ) से
बँधी हुई है। देवी के सिर के पीछे कमलाकार आभामण्डल  है  और ऊपर जिनेन्द्र की लघु मूर्ति है।
यह मूर्ति चौहान काल की एक उत्कृष्ट कृति  मानी जाती है। नई  दिल्ली के राष्ट्रीय संग्राहालय के
अनुसार ये देश की दुर्लभ मूर्ति यानि संग्राहालय का प्राउड कलेक्सन है।
इस मूर्ति के बारे में अधिक जानकारी  आप नई  दिल्ली के राष्ट्रीय संग्राहालय की वेबसाइट पर
प्राप्त कर सकते है। यहाँ पर  क्लीक  करे http://www.nationalmuseumindia.gov.in/prodCollections

बीकानेर संग्राहालय जैन सरस्वती वाग्देवी की मूर्ति :-



(बीकानेर संग्राहालय  में पल्लू गाँव से प्राप्त जैन सरस्वती वाग्देवी मूर्ति)



बीकानेर संग्राहालय में भी पल्लू गाँव से प्राप्त मूर्ति सफेद संगमरमर की बनी जैन सरस्वती वाग्देवी की
है। मुख्य मूर्ति नई  दिल्ली के राष्ट्रीय संग्राहालय की मूर्ति से  काफी समानता रखती है। किन्तु  दाहिने
और पार्श्व भाग में परिचारिकाओं के ऊपर एक -एक  लघु  आकृति  बनी हुई है। इस मूर्ति के दोनों और
पार्श्व  में अलंकृत स्तंभो और तोरण से सज्जित है।  तोरण के शीर्ष भाग पर तथा दोनों पार्श्व में मन्दिर
के तीन आका बने है। यह मूर्ति बेहद खूबसूरत है।
जिस प्रकार हिंदु प्रतिमाओं में सरस्वती का जो महत्व है वही वाग्देवी सरस्वती का जैन धर्म में है।
ये दोनों जैन सरस्वती प्रतिमाएँ राजस्थान की मध्यकाल की कला उत्कृट  कृतियां  हैं।



संकलनकर्ता :-जगदीश मनीराम साहू (निवाशी ढाणी छिपोलाई )

Sunday 27 November 2016

पल्लु का प्राचीन पवित्र थेहड़ और मूर्तिकला भाग-1

            (दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में पल्लु गाँव  से मिली चौहान काल की सरस्वती की दुर्लभ मूर्ति )


पल्लु गाँव के पुरातन समय का एक सामान्य परिचय :-

राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ ज़िले का  पल्लु गाँव एक ऐतिहासिक ,धार्मिक एवं पुरा महत्व  का
गाँव है। यह गाँव उपतहसील मुख्यालय भी है। पुरातन समय में नदी घाटी सभ्यता का इलाका रहा है
यह गाँव बहुत ही पुराना बसा हुआ है। पल्लु गाँव बहुत बार बसा  फिर उजड़ा ,फिर बसा फिर उजड़ा . 

पल्लु गाँव  अलग-अलग समय काल में बसा और उजड़ा है। इसलिये  हर काल में पल्लु गाँव की एक अलग 
कहानी है जो पुर्व की  कहानी से मेल नहीं  खाती है। इस गाँव के बारे बड़े बुज़ुर्ग कई दन्तकथा बताते है। 
इस गाँव से सम्बंधित एक घटना कई ख्यातों में भी वर्णित है। 

अलग -अलग समय में पल्लु गाँव में कभी किलूर राजा का राज रहा है तो कभी सिहाग जाटों का,
तो बीकानेर के के राजपुत राजाओं का, तो कभी परमारों राजाओं ने राज किया है। यह इलाका चौहान 
काल में जैन धर्म का महत्व पुर्ण स्थान रहा है। यह गाँव कभी  पहले किलूर कोट नाम से फेमस 
रहा है तो कभी प्रह्लादपुर के नाम से ,अभी यह जाट सरदार की लड़की पल्लु नाम से प्रसिद्ध है। 

किलूर राजा के बनाये हुए गढ़  'किलूर कोट'  काल की भयंकर विनाश लीलाओं के कारण नष्ट 
हो चुका है और वहाँ पर आज  एक थेहड़ बना हुआ है। इस ऊँचे थेहड़ पर इस समय ब्राह्मणी माता 
का प्रसिद्ध मन्दिर बना है। थेहड़ पर अनेक घर बने हुए है। इस गाँव के चारों ओर रेगिस्तान का 
थार मरुस्थल है। इसकी  भौगोलिक स्थिति बाड़मेर ,जैसलमेर और चुरू की तरह है। इस गाँव 
के आस पास कहीं भी पहाड़ नहीं है किन्तु इस गाँव के थेहड़ से प्रस्तर मूर्तियां प्राप्त हुइ है। 
इस के खनन से मिली मूर्तियों से इस गाँव की उस समय की समृद्धि का अंदाज आप ख़ुद लगा
 सकते है। 

मध्ययुग  में यह किला आबाद रहा है। यह गाँव ईस्वी सन  1025 में महमूद गजनवी के 
आक्रमण की चपेट में भी आया हुआ है। यहाँ के थेहड़ में मानव हड्डीयाँ अपने समय काल 
के युद्ध की कहानिओं  की निशानियाँ  ही है। 

पल्लु के प्राचीन पवित्र थेहड़  के खननकर्ता डॉ एल पी टैसीटोरी का परिचयः :-

इनका पूरा नाम लुईजी पिओ तैसीतोरी था। इटली के एक छोटे से कस्बे उदीने में 13-12 -1887 
को जन्म हुआ। 8-04 -1914  को  भारत आए और जुलाई 1914 को जयपुर राजस्थान पहुँचे। 
दिसंबर 1915 को बीकानेर पहुँचे। महाराजा गंगसिंह के समय बीकानेर रियासत के सेकड़ों
 गाँवों में घूमकर लगभग 729 पुरालेखों का संग्रह किया ,इसी तरह 981 पुरामहत्व  की मूर्तियाँ
 और पुरामहत्व की दूसरी चिजें खोजी और इकठी की।  डॉ एल पी टैसीटोरी की इकठी की
 पुरामहत्व की की  मुर्तियों और पुरालेखों  से ही  तो बीकानेर संग्रहालय की स्थापना महाराजा
 गंगासिंह के के द्वारा 1937 में की गयी। 

तैसीतोरी को राजस्थानी भाषा व उनकी लिपी के विश्लेषण ,संस्कृति तथा पुरातत्व में 
विशेष योगदान के के लिये याद किया जाता है। राजस्थानी भाषाविद और पुरावेत्ता डॉ 
तैसीतोरी ने रंगमहल का लाखा धोरा का खनन करवा के जो महत्व पूर्ण सिक्के ,टेरीकोटा ,
मिटटी के बर्तनों के टुकड़े ,मालाओं के दाने आदि प्राप्त किये। उनका ऐतिहासिक व पुरातत्वीय 
महत्व बहुत है। इसी प्रकार कालीबंगा ,पीळीबंगा ,बड़ोपल ,रंगमहल  सूरतगढ़ ,भटनेर  तथा 
पल्लु गाँव के थेहड़ की खुदाई का कार्य का बहुत ही महत्व है।

डॉ तैसीतोरी  के द्वारा सन 1917 में पल्लु के थेहड़ से खनन कार्य से शिल्प कला की जो 
दो लगभग  एक जैसी  सस्वती की मूर्तियां मिली है ,वे तो अद्वितीय है ,दुर्लभ है। 
डॉ तैसीतोरी का 32 वर्ष की अल्पायु में ही 22 नवम्बर 1919  को  बीकानेर  में उनका  निधन 
हो गया। उनके निधन की वजह से पल्लु के थेहड़ का खनन रुक गया। डॉ तैसीतोरी थार 
का  इतालवी साधक था,जो राजस्थान की साहित्य ,संस्कृति तथा पुरातत्व को विश्व प्रसिद्द 
करना चाहता था। उनका सपना था कि पल्लु गावँ में एक पुरामहत्व का संग्रहालय बने। 


संकलनकर्ता : जगदीश मनीराम साहू (निवासी ढाणी छिपोलाई )

Sunday 23 October 2016

आस्था का संगम है माँ ब्राह्मणी पल्लूवाली का दरबार




राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले का पल्लू  कस्बा माँ ब्राह्मणी माता के मन्दिर के लिये समस्त भारत देश में प्रसिद्ध है। 

वर्ष में दो बार यहाँ  नवरात्रा में विशाल मेला भरता   है। भगतों को आस्था खींच लाती माँ ब्राह्मणी पल्लू वाली के दरबार में। 



जैसे ही नवरात्रा शुरु होते है पल्लू में गूंजते है माँ ब्राह्मणी पल्लू वाली के जयकारे।
पांचवे नवरात्रा के आते ही भगतों संख्या में इजाफा होता है। माँ ब्राह्मणी का मन्दिर मेगा हाइवे
पर होने के कारण सालासर जाने वाले पैदल  भगत जन भी पल्लू में माता रानी के दरबार में धोक
लगाकर जाते है।


अरजनसर से पल्लू  आने वाले और हनुमानगढ़ से पल्लू और सालासर
वाले मेगा हाइवे पर एक तरफ जय बाबे की तो दूसरी तरफ जय माता दी के नारों से गूँजता है।
भगतों को ऐसा नजारा पल्लू में ही मिलता है। इसीलिये तो आस्था का संगम है माँ का दरबार।
मां और बाबे के जयकारे लगाते भक्त माहौल को भक्तिमय बना देते है।

माँ ब्राह्मणी पल्लू वाली का मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी को भरता है। मेले में आस्था का सैलाब
उमड़ता है। चारों और माता के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ती है। देशभर से माँ ब्राह्मणी पल्लू
वाली के भक्त यहाँ माँ के दर्शन को आते है।सप्तमी और अष्टमी को धोक लगाने वाले भगतों की
संख्या एक अनुमान के अनुसार 50 हजार से दो लाख के बीच होती है.


चित्र पल्लू निवासी श्रीमान ताराचन्द जी सिहाग की फेसबुक वाल से साभार 

संकलनकर्ता :-जगदीश मनीराम साहू (निवासी ढाणी छिपोलाई )



Tuesday 11 October 2016

सप्तमातृका देविओं के रूप में पल्लू वाली मां ब्राह्मणी माता



     सप्तमातृका  देविओं का विवरण और इनका पल्लु गांव में मां ब्राह्मणी माता  के रूप में पूजन 



           सप्तमातृकाओं के साथ शिव (सबसे बायें) की प्रतिमा (राष्ट्रीय संग्रहालय, नयी दिल्ली)    
                                         (प्रतिमा चित्र विकिपीडिया से साभार )


                                                                                                            
     सप्तमातृका देवियाँ :-
     महादेवी  से उत्पन्न हुई ये सात माताएं या शक्तियाँ  जिनका  पुजन  विवाह आदि शुभ अवसरों
     के पहले होता है। यथा :-ब्रह्माणी ,माहेश्वरी ,कौमारी ,वैष्णवी ,वाराही ,इन्द्राणी और चामुण्डा।

      शुभं और निशुभं  दानवों से  लड़ते समय माता सरस्वती की रक्षा के सभी देवता अपनी शक्ति
      भेजते है ,उन्हें ही सप्तमातृका कहा जाता है।  
      ब्राह्मणी ,माहेश्वरी ,वैष्णवी आदि आर्य शक्ति की देवियाँ हैं। 
     
      चामुण्डा और कौमारी  दक्षिण भारत की द्रविड़ परिवार की कुलदेवियाँ है। 
      मद्राश और कन्याकुमारी में इनकी पूजा होती है।
     
      इसके अलावा स्कंदगुप्त के विहार स्तम्भ में भी एक उल्लेख है।

       सप्तमातृका देविओं  का उल्लेख  सर्वप्रथम संसार की सबसे पुरानी  पुस्तक ऋगवेद में मिलता है

       परन्तुं इनका विस्तृत वर्णन मार्केण्डय पुराण के चंडी महात्म में देवी कवच  में दिया गया है।
 
       दन्तकथाओं और श्रुतिओ के मुताबिक पल्लु का पुराना स्वरूप जिसे कोट किलूर कहा जाता है
       की स्थापना ऋषि मार्केण्डय के आशीर्वाद से ही हुआ है। ऐसा माना जाता की आबू के राजा गजपत
       (गणपत ) के सुपुत्र किलूर ने ऋषि मार्केण्डय के आबू आगमन पर ऋषि की सेवा बहुत ही लगन और
       मनोभाव से की थी ,जिस से खुश होकर ऋषि मार्केण्डय ने किलूर को मनोकामना पूर्ण  होने का
       आशिर्वाद दिया।  इसके बाद आबु राजकुमार ने माँ ब्राह्मणी की ऐसी कठिन तपस्या की ,की
       माता ने  प्रसन्न होकर वर मांगने को कहा तो राजकुमार किलूर ने जगत जननी माता राणी
       के चरणों में नमन करके पिता से अलग एक राज्य की स्थापना का वर माँगा।  और माता रानी के
       आशीर्वाद से ब्रह्मवृत प्रदेश में ( वर्तमान पल्लु  गाँव) में कोट किलूर राज्य की स्थापना की।
     
                       और  जोर  से बोलो ब्रह्माणी माता पल्लु वाली जय जयकार

            सकंलनकर्ता :- जगदीश मनीराम साहु (निवासी ढाणी छिपोलाई )

   

 

Sunday 21 April 2013

माता जी के द्वारपाल सादूलाजी का मंदिर !

   श्री गणेशाय नम : जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!  जय माता दी!








माता जी  के द्वारपाल सादूलाजी का मंदिर 

पल्लू  में  श्री  ब्रहमाणी  माताजी  के मंदिर  के पहले माता  जी के द्वारपाल  श्री  सादूला  जी  का  मंदिर  बना हुआ है ! इस मंदिर में  सादूलाजी  की एक सफेद  मारबल  की मुर्ति  लगी हुई  है !

धार्मिक  मान्यताओ  के अनुसार  श्री  सादूला जी  को  माँ  ब्रहमाणी ने  एक श्रेष्ठ  पद  दिया  है!

 श्री  सादूला  जी  को  माँ  ब्रहमाणी  से एक वरदान  मीला  है  की जो भी भक्त जन  माता  जी मंदिर  के धोक लगाने  और  दर्शन  करने  आते  है  उनको  माता  जी  दर्शन  करने से  पहले  माता  जी  के द्वारपाल  श्री  सादूला जी  के मंदिर  में धोक  लगानी  होती और परसाद  चढ़ाना     होता  है !
अगर  कोई  भी  भक्त जन  ऐसा  नहीं  करता है  तो उसकी  यात्रा  सफल  नहीं  होती है !इसके अलावा  यदि कोई  भी  यात्री  जान बूझकर  इस  नियम  को  भंग  करता  है  उसको  श्री  ब्रहमाणी  माता  जी  दण्डित भी  कर सकती  है !
माता  जी  मंदिर पुजारीयों   को भी  इस  नियम पालन  करना  होता  है!

 माता के सभी भगतजनों से निवेदन है कि माता के मंदिर दर्शन से  पहले श्री सादूला जी के मंदिर के धोक जरुर लगायें !       जय  माता दी !


आरती का समय :---


सुबह
6:00 बजे : सादुल महाराज जी (श्री ब्रह्माणी माता के द्वारपाल) की आरती
6:30 बजे : श्री ब्रह्माणी माता, श्री काली माता और श्री भैंरो जी की आरती 
शाम
7:30 बजे : सादुल महाराज जी (श्री ब्रह्माणी माता के द्वारपाल) की आरती
8:00 बजे : श्री ब्रह्माणी माता, श्री काली माता और श्री भैंरो जी की आरती